राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में अवैध शराब का कारोबार, होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों में चल रहा काला कारोबार
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में अवैध शराब का कारोबार, होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों में चल रहा काला कारोबार

  



रायपुर। राजधानी के क्लब, पब- रेस्टोरेंट में आधी रात के बाद भी खुल रहे हैं। यहां शराब और पब में डांस देर रात तक अवैध रूप से चल रहा है। लगभग 6 माह पूर्व वीआईपी रोड पर ऐसे ही क्लब से निकल युवक युवतियों के दो गुटों में हुए शूट आउट के बाद कुछ सख्ती बरती गई थी। सभी पब,होटल क्लब के संचालकों को 12बजे को बाद वाइन सर्व करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन अब तक एक पर भी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। लेकिन एक बार फिर देर रात तक बिना लाइसेंस या पुराने लायसेंस पर पब और होटल यूटर्न, सोशियल ढाबा, वुड आईलैंड जैसे रेस्टोरेंट में भी शराब परोसी जा रही है। 





अभी प्रदेश में विदेशी शराब सप्लाई के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए इन क्लब, रेस्टोरेंट के संचालक चोरी छिपे मंगवाकर बाहर की शराब भी बेची जा रही है। रात तक शराबखोरी में युवकों के साथ साथ युवतियां भी शामिल हैं। शराब के नशे में कभी ये आपस में ही झगड़ा करते हैं और तो और कई बार राहगीरों से भी इनका झगड़ा होता है। यहां तक कि नशे में ओवर स्पीड ड्राइविंग से सड़क हादसे भी आम हो रहे हैं।इसके लिए जिम्मेदार देर रात तक खुले रहने वाले ये क्लब, रेस्टोरेंट संचालक ही हैं।





राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटों में अवैध तरीके से शराब पिलाई जा रही है सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि होटल स्टाफ द्वारा अवैध बीयर कस्टमर के टेबल पर बेचने के लिए रखा जा रहा है। मामलें में होटल के संचालक पर पहले भी रायपुर एएसपी ग्रामीण की टीम ने छापेमारी करने के बाद कार्रवाई की है लेकिन होटल के स्टाफ और संचालक इस कार्रवाई के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। निजी रेस्टोरेंट के स्टाफ हर बोतल को जहां आबकारी विभाग के रेट में जो बोतल 200 से 210 रुपए की मिलती है वही निजी रेस्टोरेंट में यही बोतल 400 रुपए में बेचीं जा रही है। कुछ दिन पहले

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9