गुरु रामदास जी महाराज जी का प्रकाश पूरब बड़े ही उत्साह और श्रद्धा भक्ति के साथ दयालबंद गुरुद्वारे में मनाया गया जिसमें पानीपत से आए रागी भाई हरकीरत सिंह जी ने शब्द कीर्तन की हाजरी भरी और हुस्नप्रीत सिंह जी हजूरी रागी जत्था दयालबंद बिलासपुर ने भी अपनी हाजरी भरी गुरु जस गायन किया दयालबंद गुरुद्वारे के हेड ग्रंथि भाई साहब मान सिंह जी ने कथा कर संगत को गुरु रामदास की जीवनी से परिचय करवाया । आज गुरुपर्व के दिन गुरुद्वारा परिसर को लाइट से सजाया गया ओर पूरे गुरुद्वारे में फूलों की सज सज्जा की गई और महिलाओं ने बहुत ही सुंदर रंगोली सजा के एवं दीप माला के गुरु परब की खुशियां बनाई समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरताया गया ओर 2000 के करीब संगत ने लंगर प्रसाद छका । गुरु परब की तैयारी में विगत कुछ दिनों से सुखमनी साहिब सर्कल की पूरी टीम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ मिल के लगी हुई थी 3 दिनों से गुरुद्वारा दयालबंद में शब्द कीर्तन एवं गुरबाणी पाठ किया जा रहा था आज गुरुद्वारा दयालबंद में 21 सहेज पाठ साहिब रखाया गया जो कि गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पूरब को मुख रखते हुए रखा गया । आज लिंगियाडीह में दयालबंद गुरुद्वारा द्वारा प्रस्तावित श्री गुरु तेग बहादुर सामुदायिक भवन में गुरु रामदास जी का प्रकाश पूरब मनाया गया जिसमें बहुत संख्या में संगत कहा पहुंच के गुरु जस गायन किया और भाई मान सिंह जी ने अरदास कर सभी के भले की अरदास की और गुरु रामदास जी के प्रकाश पूरब की सब को लख लख बधाइयां दी ।सुखमनी साहिब सर्कल की अध्यक्ष दलजीत कौर सलूजा और उनकी पूरी टीम और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु तेग बहादुर सामुदायिक भवन में पहुंच लंगर प्रसाद लिया । सुखमनी साहिब सर्कल की पूरी टीम प्रधान दलजीत कौर सलूजा हरमीत कौर गभीर संदीप कौर सलूजा गोल्डी छाबड़ा मनप्रीत कौर रविंदर कौर गंभीर खुशबू कौर छाबड़ा श्वेता कौर छाबड़ा दविंदर कौर सलूजा अर्पित कौर अरोरा जसमीत कौर और सभी सदस्यों का योगदान रहा । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सलूजा सचिव अमरजीत सिंह दुआ कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी उपाध्यक्ष मंजीत सिंह अरोरा सह सचिव जसवीर सिंह गांधी सोनू अमनदीप सिंह होरा सतिंदर सिंह गांधी बलजीत सिंह गंभीर रमनदीप सिंह सलूजा और पूरी टीम सेवा में उपस्थित रही

