प्रशासनिक पद की गरिमा तार-तार: बीच सड़क गाड़ी रोककर केक काटते दिखे अभनपुर के नायब तहसीलदार, वीडियो वायरल
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

प्रशासनिक पद की गरिमा तार-तार: बीच सड़क गाड़ी रोककर केक काटते दिखे अभनपुर के नायब तहसीलदार, वीडियो वायरल




**रायपुर |** छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशासनिक पद की गरिमा को ताक पर रखकर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने और सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने को लेकर आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।





### कार की डिक्की को बनाया केक टेबल, बैकग्राउंड में बजा गाना


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नायब तहसीलदार विपिन पटेल सड़क पर वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर CG-04-NO-1910) को रोककर खड़े हैं। कार की डिक्की खोलकर उस पर ‘हैप्पी बर्थडे’ का डेकोरेशन किया गया है और केक रखा हुआ है। केक काटने के दौरान आतिशबाजी (पटाखे) की जा रही है और बैकग्राउंड में बॉलीवुड गाना *'ओ-ओ जाने जाना'* बज रहा है। इस पूरे सेलिब्रेशन का रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है।















### हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों की उड़ीं धज्जियां


गौरतलब है कि सड़कों पर बर्थडे सेलिब्रेशन, गाड़ी के बोनट पर स्टंट और यातायात बाधित करने वाले मामलों पर **छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट** ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी द्वारा सड़क को निजी पार्टी हॉल बनाकर नियमों का उल्लंघन करने से पुलिस और प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठ रहे हैं।


### प्रशासनिक हलचल तेज, कार्रवाई का इंतजार


वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। आम नागरिकों का कहना है कि जब कानून के रखवाले ही नियमों को तोड़ेंगे तो आम जनता पर इसका क्या असर पड़ेगा। हालांकि, इस मामले में अभी तक शासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है।


---

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9