**रायपुर |** विजयादशमी के पावन पर्व पर साड़ी पहनकर शस्त्र पूजन और हर्ष फायरिंग करने के मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। वैशाली नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक **रिकेश सेन** ने राजनांदगांव की एसपी **IPS अंकिता शर्मा** का खुलकर समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में आईजी अजय यादव के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।
### सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष
विधायक रिकेश सेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि देश भर में विजयादशमी के दिन 100 से अधिक महिलाओं ने शस्त्र पूजा कर हर्ष फायरिंग की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन महिलाओं में कोई आईपीएस अधिकारी थीं, तो कोई जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम कमिश्नर, एसडीएम और अपर कलेक्टर के पदों पर तैनात थीं। विधायक ने तर्क दिया कि ये सभी महिलाएं भी साड़ी में ही थीं, जिसका जीवंत उदाहरण उज्जैन का वाकया भी है।
### क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा द्वारा साड़ी पहनकर किए गए शस्त्र पूजन और फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर बहस छिड़ गई थी। इस मामले में पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रियाओं के बाद अब राजनीतिक स्तर पर भी समर्थन और विरोध के सुर सामने आने लगे हैं, जिससे यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।
---

.jpg)
.jpg)
