Bilaspur* अखंड सौभाग्य, प्रेम और अटूट विश्वास के प्रतीक पर्व **करवा चौथ** को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिला। सोलह शृंगार से सजी महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखा और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा किया।
इस अवसर पर शहर की कई महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित होकर करवा चौथ की कथा सुनी और एक-दूसरे को पर्व की बधाइयां दीं। इस खास मौके पर **भाग्यश्री, अहाना, जाह्नवी, राशिका, सुम्मी, रुचि, सृष्टि, सोनाली, प्रियंका, अंकिता, शेफाली और सुरभि** सहित अन्य सखियों ने मिलकर करवा चौथ का व्रत अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया।
---

