श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पहला प्रकाश पर्व 2026: दयालबंद गुरुद्वारे में सजेगा विशेष दीवान, देखें पूरे कार्यक्रमों की लिस्ट

copyright

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पहला प्रकाश पर्व 2026: दयालबंद गुरुद्वारे में सजेगा विशेष दीवान, देखें पूरे कार्यक्रमों की लिस्ट



 धन धन  गुरु ग्रन्थ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पूरब जो कि 12 सितंबर को मनाया जाएगा उसी उपलक्ष्य में दयालबंद गुरुद्वारे में 5 सितंबर से विभिन्न कार्यक्रम कराए जा रहे है इसी कड़ी में कल दिनांक 5 सितंबर को सुखमनी साहिब सर्कल के द्वारा कैलीग्राफी प्रोग्राम कराया गया कराया जिसमें 60 बच्चों ने भाग लिया जिसमें सभी आयु वर्ग के संगत ने भाग लिया जिसमें 5 वर्ष से लेकर 75 साल तक के संगत ने भाग लिया ये कार्यक्रम में सुखमनी सर्कल की पूरी टीम के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाए अपनी उपस्थिति रखी कल 6 सितंबर को सिमरन जो कि हर रविवार को कराया जाता है





 वो शाम को 7.40 से 8.40 तक कराया जाएगा 7 सितम्बर को गुरमत ज्ञान संस्था द्वारा क्विज मुकाबला एवं 8 सितम्बर को पंजाबी सेवा समिति द्वारा शब्द कीर्तन 9 सितंबर को आदर्श महिला समिति द्वारा बड़े ही प्यार से गुरुमुखी शब्द में अंताक्षरी कराई जा रही है ये सभी प्रोग्राम गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से कराए जा रहे है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी समूह सात संगत से निवेदन करती है कि ज्यादा से ज्यादा संगत गुरुद्वारा पहुंचे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से प्रत्येक प्रोग्राम में चाय नाश्ते का लंगर की सेवा कराई जा रही है 





10 सितंबर को हजूरी रागी जत्थे भाई कमलजीत सिंह जी पहुंच रहे है जो कि 10 तारीख रात से कीर्तन की हाजरी भरेंगे गुरुद्वारा कमेटी एवं समूह साथ संगत के साथ 12 सितंबर को सुबह 4 बजे पंजाबी कालोनी से नगर कीर्तन निकला जाएगा गुरु ग्रन्थ साहिब जी जो कि हमारे जागत गुरु है श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सभी सिखो को ये हुकुम दिया कि सब सीखन को हुकुम है गुरु मणियों ग्रंथ उन्होंने ये कहा कि अब से देह धारी गुरु नहीं रहेगा सभी को गुरु ग्रन्थ साहिब जी के सिद्धांतों और उनकी आगया ले के ही कोई काम करना है इसी लिए सिख कोई भी काम की शुरुवात गुरु ग्रन्थ साहिब की आज्ञा लेके ही करता है गुरु ग्रन्थ साहिब का प्रकाश पूरब पूरी सिख समाज बहुत ही उत्साह के साथ मनाता है 12 सितम्बर को सुबह बड़ी संख्या में संगत नगर कीर्तन के रूप में पांच प्यारो की अगवाई में पंजाबी कालोनी से गुरुद्वारा दयालबंद तक आएगी और 5 बजे गुरु ग्रन्थ साहिब महराज जी का प्रकाश किया जाएगाऔर फूलों की बरखा की जाएगी जिसकी तैयारी में पूरी कमेटी लगी हुई है अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह सलूजा सचिव अमरजीत सिंह दुआ कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह अजमानी सह सचिव जसवीर सिंह सोनू अमनदीप सिंह होरा सतिंदर सिंह गांधी रमनदीप सिंह सलूजा उपस्थित थे ये जानकारी कमेटी के सह सचिव जसवीर सिंह गांधी ने दी है आज सुखमनी साहिब सर्कल की पूरी टीम जिसमें अध्यक्ष दलजीत कौर सलूजा हरमीत कौर गभीर मनप्रीत कौर मक्कड़ संदीप कौर सलूजा दविंदर कौर सलूजा रविंदर कौर गंभीर महेंद्र कौर जसमीत कौर खुशबू कौर श्वेता कौरएवं सभी सदस्य उपस्थिय रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9