बहतराई स्टेडियम में उमड़ी बेलतरा की दाई-बहिनी के स्वस्फूर्त उत्साह और आत्मीयता से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अभिभूत नजर आए। मातृशक्ति के अपार स्नेह और उत्साह को देखकर मुख्यमंत्री ने मंच से ही बिना किसी मांग के बेलतरा क्षेत्र को दो बड़ी सौगातें दे दीं। उन्होंने चोरहादेवरी का नाम ‘रामदेवरी’ किए जाने तथा बेलतरा महोत्सव Same लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री साय ने विधायक सुशांत शुक्ला के प्रति क्षेत्रवासियों के स्नेह और विश्वास की सराहना करते हुए कहा कि बेलतरा की जनता और मातृशक्ति का यह अपार आशीर्वाद विकास कार्यों के लिए नई ऊर्जा देता है। उन्होंने आत्मीय अंदाज में विधायक श्री सुशांत शुक्ला और उनके परिवार पर अपना स्नेह-आशीर्वाद बनाए रखने तथा आगामी समय में भी उन्हें पुनः आशीर्वाद देकर विजयी बनाने का आग्रह उपस्थित जनसमुदाय से किया।
मुख्यमंत्री की इस आत्मीय अपील पर बहतराई स्टेडियम में मौजूद माताओं-बहनों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक समर्थन व्यक्त किया। पूरा स्टेडियम तालियों और जयघोष से गूंज उठा।


.webp)
