21 वाले नंबर पर कॉल करने से पहले रहें सतर्क, सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने जारी की चेतावनी

copyright

21 वाले नंबर पर कॉल करने से पहले रहें सतर्क, सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने जारी की चेतावनी

 




रायपुर। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने लोगों को एक नए तरह के साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति 21 से शुरू और # पर समाप्त होने वाले किसी मोबाइल नंबर पर कॉल करने के लिए कहे, तो बिना जांच-पड़ताल किए ऐसा न करें।





पंकज झा ने बताया कि उनके पास एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनके नाम से एक कुरियर आया है, लेकिन सही पता नहीं मिलने के कारण वह डिलीवर नहीं हो पा रहा है। इसके बाद कॉलर ने एक विशेष नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा।





उन्होंने बताया कि पहले तो वह दिए गए नंबर पर कॉल करने वाले थे, लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला कि नंबर के आगे 21 और अंत में # लगा हुआ था। उन्हें संदेह होने पर उन्होंने कॉल नहीं किया।


पंकज झा के अनुसार, ऐसे कोड पर कॉल करने से मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो सकती है। इसके बाद आपके फोन पर आने वाली कॉल, संदेश और अन्य महत्वपूर्ण संचार किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड हो सकते हैं। ऐसी स्थिति का दुरुपयोग कर साइबर अपराधी बैंकिंग से जुड़ी जानकारी हासिल करने और वित्तीय धोखाधड़ी का प्रयास कर सकते हैं।


उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर इस तरह के कोड या नंबर डायल न करें। साथ ही समय-समय पर यह भी जांचते रहें कि आपके मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग अनजाने में सक्रिय तो नहीं है। उन्होंने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश से सावधानी बरतने की सलाह दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9