बिलासपुर में 19 जुलाई को निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

copyright

बिलासपुर में 19 जुलाई को निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

 







बिलासपुर। इस्कॉन बिलासपुर प्रचार केंद्र द्वारा श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 का आयोजन 19 जुलाई (रविवार) को किया जाएगा। यह भव्य रथयात्रा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


आयोजकों के अनुसार रथयात्रा बृहस्पति बाजार से शुरू होकर सदर बाजार, गोल बाजार, तेलीपारा रोड, पुराना बस स्टैंड चौक, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक होते हुए पुनः बृहस्पति बाजार पहुंचेगी। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन और भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।


इस्कॉन बिलासपुर ने शहरवासियों से रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और विभिन्न समितियां व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं।


आयोजकों ने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु आयोजन में सहयोग एवं अन्य जानकारी के लिए 6370416315, 8770639955 एवं 7898910105 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9