कवर्धा में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का लोकार्पण, CM विष्णुदेव साय बोले— सशक्त संगठन ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत

copyright

कवर्धा में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का लोकार्पण, CM विष्णुदेव साय बोले— सशक्त संगठन ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत








कवर्धा, 08 जुलाई . मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कबीरधाम (कवर्धा) जिले में भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सशक्त संगठन ही जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है और नया कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगा।





मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नवीन कार्यालय पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिनके अथक परिश्रम, समर्पण और सेवा भाव ने संगठन को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यालय जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती देगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन ही विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने की आधारशिला है। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता के प्रति समर्पण से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे, जिले के विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में संगठन की मजबूती और आगामी जनकल्याणकारी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9