पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का बड़ा छापा, 1.62 करोड़ नकद, 13 किलो सोना और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

copyright

पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का बड़ा छापा, 1.62 करोड़ नकद, 13 किलो सोना और करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

 



लखनऊ, 08 जुलाई। उत्तर प्रदेश विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापेमारी की। दो दिन तक चली तलाशी के दौरान टीम को 1.62 करोड़ रुपये नकद, करीब 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, हीरे के आभूषण तथा कई चल-अचल संपत्तियों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।





विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर 7 और 8 जुलाई को लखनऊ के अलीगंज स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान घर के विभिन्न हिस्सों की गहन जांच की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी और बहुमूल्य आभूषण मिले।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9