पंचम पातशाह गुरु अर्जन देव साहब जी के शहीदी दिवस में गुरुद्वारा श गुरु सिंह सभा दयालबंद बिलासपुर में विगत सवा महीने से सुखमनी साहिब जी का पाठ सुबह हो रहा था। इसी कड़ी में कल इस पाठ की समाप्ति हुई, जिसमें सुबह 5 बजे से सुखमनी साहिब के पाठ लगातार शाम 5 बजे तक किए गए और आज बच्चों के द्वारा सिमरन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें 8 ग्रुपों में 120 बच्चों ने भाग लिया और समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया । स. अमोलक सिंह टुटेजा जी के द्वारा बच्चो को गुरू के उपदेश एवं उनकी शहादत के संबंध में जानकारी दी गई ।
गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पुरब 18 जून को को बड़ी ही श्रद्धा के साथ कीर्तन ओर उनकी शहादत को याद करके मनाया जाएगा , जिसके लिए विशेष तौर से जम्मू से भाई साहब जगतार सिंह जी कीर्तन करने पहुंच रहे है जो कि 16 और 17 तारीख को सुबह ओर शाम को कीर्तन कर गुरु जस गायन करेंगे ।
18 जून को विशेष दीवान सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 मिनट पूरी समाप्ति होगी और गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा । इस शहीदी दिवस पर मीठे पानी (छबील)को सेवा भी निरंतर चालू रहेगी । गुरु अर्जन देव जी की शहीदी मानवता के प्रति एक प्रेरणा है कि सत्य की राह में चलना और जुल्म के आगे कभी भी नहीं झुकना ।
सभी को गुरु अर्जन देव जी द्वारा दी गई शिक्षा एक प्रेरणा है। हमें उनके दिखाए मार्ग चल कर अपना जीवन सफल करना चाहिए ।



