बिलासपुर | रिपोर्ट बिलासपुर नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। लंबे समय से एक ही जोन में तैनात अधिकारियों को लेकर मिल रही शिकायतों और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के बीच निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 8 जोनों के जोन कमिश्नरों में फेरबदल किया है।
सूत्रों के अनुसार, यह पूरा कदम निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और शिकायतों के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।


