बिलासपुर: कोल वॉशरी विस्तार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने उठाए पारदर्शिता और प्रदूषण के सवाल

copyright

बिलासपुर: कोल वॉशरी विस्तार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने उठाए पारदर्शिता और प्रदूषण के सवाल

 



बिलासपुर .जिले के ग्राम कर्रा और आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित कोल वॉशरी विस्तार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस परियोजना से जुड़ी जनसुनवाई “गुपचुप” तरीके से की जा रही है और इसमें पारदर्शिता का अभाव है।






जानकारी के अनुसार, 24 जून को प्रस्तावित इस जनसुनवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमानुसार सूचना सार्वजनिक रूप से और समय पर जारी नहीं की गई, जिससे प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


 प्रदूषण और पर्यावरणीय प्रभाव के आरोप

स्थानीय निवासियों का दावा है कि कोल वॉशरी से निकलने वाली धूल (कोल डस्ट) से आसपास के गांव—कर्रा, गतौरा, फरहदा, खैरा और लगरा—प्रभावित हो रहे हैं। लोगों के अनुसार इससे सांस संबंधी बीमारियाँ, आंखों में जलन और खेतों की उपज पर बुरा असर पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9