एरमसाही सेवा सहकारी समिति में 6 लाख बारदाना घोटाले का आरोप, 15 माह से वेतन बंद — कलेक्टर से जांच की मांग तेज

copyright

एरमसाही सेवा सहकारी समिति में 6 लाख बारदाना घोटाले का आरोप, 15 माह से वेतन बंद — कलेक्टर से जांच की मांग तेज

 



बिलासपुर .  पोर्टल रिपोर्ट मस्तूरी क्षेत्र की सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। मामले में लगभग 6 लाख रुपये के बारदाना घोटाले, 850 कुंटल धान के रिकॉर्ड गायब होने और एक कर्मचारी को 15 माह से वेतन नहीं मिलने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।








जानकारी के अनुसार, धान खरीदी वर्ष 2024-25 के बाद समिति में बचे 30,422 खाली बारदानों में से कथित रूप से बड़ी संख्या में बारदानों को बिना रिकॉर्ड के बेच दिया गया, जिससे 6 लाख रुपये से अधिक के गबन का आरोप लगाया जा रहा है।




📌 कलेक्टर को दो शिकायतें, जांच की मांग


पीड़ित पक्ष द्वारा 16 जून 2026 को कलेक्टर बिलासपुर को दो अलग-अलग शिकायतें सौंपी गई हैं। इनमें समिति में हुई कथित अनियमितताओं की जांच, स्टॉक वेरिफिकेशन और बैंक खातों की जांच की मांग की गई है।




आरोप यह भी है कि ‘सुशासन तिहार’ के तहत दर्ज शिकायत (टोकन नंबर 26643883100102) को बिना विस्तृत जांच के ही निरस्त कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9