भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी के बाद बड़ा फेरबदल: CISF DIG नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का दिल्ली तबादला, चंदन कुमार झा होंगे नए डीआईजी

copyright

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी के बाद बड़ा फेरबदल: CISF DIG नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का दिल्ली तबादला, चंदन कुमार झा होंगे नए डीआईजी

 




भिलाई नगर, 26 जून 2026। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी मामले के बीच केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सीआईएसएफ भिलाई के डीआईजी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का तबादला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ली कर दिया गया है। वहीं, उनकी जगह वर्तमान में सीआईएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी चंदन कुमार झा को भिलाई का नया डीआईजी बनाया गया है।




नागेंद्र नाथ त्रिपाठी वर्ष 2009 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और प्रतिनियुक्ति पर सीआईएसएफ में डीआईजी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। हाल के दिनों में भिलाई इस्पात संयंत्र में सामने आए करोड़ों रुपये के स्क्रैप चोरी प्रकरण के बीच उनका तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, उनके तबादले को इस मामले से जोड़कर कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।






नए डीआईजी चंदन कुमार झा इससे पहले बोकारो के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। वर्तमान में वे सीआईएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं और अब भिलाई इकाई की कमान संभालेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9