Breaking News: बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही पर उड़ान एकेडमी सील

copyright

Breaking News: बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही पर उड़ान एकेडमी सील

 



बिलासपुर। विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कोचिंग संस्थानों में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान उड़ान एकेडमी में फायर सेफ्टी, भवन अनुज्ञा और छात्र सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों का उल्लंघन सामने आया।




निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर उपायुक्त अंकुर पांडे के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पाया कि संस्थान में आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उड़ान एकेडमी को सील कर दिया।


नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9