बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि तथा संगठन पदाधिकारी उनसे लगातार मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। आज दिल्ली छत्तीसगढ़ भवनमें भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की तथा उनसे कुशल क्षेम पूछा, स्वास्थ्य लाभ जाना।
उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विगत दिनों एक सड़क हादसे में किरण सिंह देव घायल हो गए थे और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और इसी कड़ी में आज अमरजीत सिंह दुआ ने उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ स्वस्थ होने की कामना की। उनके साथ पंजाबी समाज के इंद्रजीत भी थे।


.webp)
