छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त प्रभार
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त प्रभार

 





रायपुर | 30 जून 2026.छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को औअधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। श्रम विभाग के उप सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। इसके साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।







इन अधिकारियों का हुआ तबादला

नितिन विश्वकर्मा को श्रम कार्यालय अंबिकापुर से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, कोरबा पदस्थ किया गया।

अभिषेक ठाकुर का तबादला मुंगेली से सूरजपुर किया गया। उन्हें अंबिकापुर श्रम कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

एलेन मिंज को सूरजपुर से बलरामपुर भेजा गया।

शोएब काजी का स्थानांतरण बेमेतरा से कोंडागांव किया गया।

ओम व्यास नेताम को बीजापुर से बालोद पदस्थ किया गया।

समीर मिश्रा अब जांजगीर-चांपा से राजनांदगांव में सेवाएं देंगे।

आजाद सिंह पाओते का तबादला कोंडागांव से जांजगीर-चांपा किया गया।

भूपेंद्र सिंह चंद्राकर को बलरामपुर से कबीरधाम भेजा गया।

पायल शर्मा को श्रमायुक्त कार्यालय, नया रायपुर से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, दुर्ग पदस्थ किया गया।

जी.के. पाण्डेय का स्थानांतरण श्रमायुक्त कार्यालय, नया रायपुर से श्रम कार्यालय, बेमेतरा किया गया।

युगल किशोर शर्मा को ईएसआई डिस्पेंसरी, बिलासपुर से ईएसआई डिस्पेंसरी, चमनार (रायगढ़) स्थानांतरित किया गया।

अतिरिक्त प्रभार और अन्य महत्वपूर्ण आदेश


आदेश के अनुसार विकास सरोटे को पदोन्नति के बाद श्रमायुक्त कार्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। राजाराम पाल को बीजापुर श्रम कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं ज्योति शर्मा को मुंगेली श्रम कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा उज्ज्वला भाई को राजनांदगांव श्रम कार्यालय के अतिरिक्त प्रभार से कार्यभार ग्रहण होने के बाद मुक्त किया जाएगा।


श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश 30 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9