रायपुर के खरोरा में कथित धर्मांतरण पर बड़ा एक्शन: दो पास्टर गिरफ्तार, थाने में जमकर हंगामा

copyright

रायपुर के खरोरा में कथित धर्मांतरण पर बड़ा एक्शन: दो पास्टर गिरफ्तार, थाने में जमकर हंगामा

 




रायपुर, 26 जून 2026. रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मांठ में कथित धर्मांतरण और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपों को लेकर पुलिस ने दो पास्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई और लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया।



मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। सुरक्षा व्यवस्था और आगे की कानूनी प्रक्रिया को देखते हुए आरोपियों को खरोरा थाना क्षेत्र से विधानसभा थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।


इधर, गिरफ्तारी के विरोध में ईसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दोनों पास्टर की गिरफ्तारी गलत आरोपों के आधार पर की गई है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान और दर्ज धाराओं की जानकारी का इंतजार है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9