राजपुर नगर पंचायत में एल्डरमैन नियुक्ति पर विवाद: ग्राम पंचायत के निर्वाचित उपसरपंच को बनाया मनोनीत पार्षद, उठे नियमों पर सवाल

copyright

राजपुर नगर पंचायत में एल्डरमैन नियुक्ति पर विवाद: ग्राम पंचायत के निर्वाचित उपसरपंच को बनाया मनोनीत पार्षद, उठे नियमों पर सवाल

 






बलरामपुर, 27 जून 2026. छत्तीसगढ़ में नगर निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियों के बाद अब बलरामपुर जिले की राजपुर नगर पंचायत से एक विवाद सामने आया है। राजपुर नगर पंचायत के लिए जारी सूची में एक ऐसे व्यक्ति को एल्डरमैन मनोनीत किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं, जो वर्तमान में ग्राम पंचायत के निर्वाचित उपसरपंच हैं।







जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा देर रात जारी सूची में अनिल तिवारी को राजपुर नगर पंचायत का एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि वे वर्तमान में कोटा गहना ग्राम पंचायत के निर्वाचित उपसरपंच हैं।


इस नियुक्ति के बाद स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी निर्वाचित ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि को नगर पंचायत में एल्डरमैन के रूप में मनोनीत किया जा सकता है। मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।


हालांकि, इस संबंध में शासन या संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। यदि नियुक्ति नियमों के अनुरूप नहीं पाई जाती है, तो इस पर आगे प्रशासनिक कार्रवाई या पुनर्विचार की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।


फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्रतिक्रिया का इतजार है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9