मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी 'मन की बात' की 135वीं कड़ी, बोले- जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना कार्यक्रम

copyright

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी 'मन की बात' की 135वीं कड़ी, बोले- जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना कार्यक्रम

 





रायपुर, 28 जून 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 135वीं कड़ी सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 'मन की बात' आज जनता और नेतृत्व के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है तथा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।







मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक कड़ी में देशभर के नवाचारों, जनभागीदारी और प्रेरणादायी प्रयासों को सामने लाते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और उपलब्धियों का उल्लेख होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।


मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री ने आगामी गणेशोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने की अपील की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा के महत्व तथा वर्षा जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संदेश भी दिया।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेघालय के जीवित रूट ब्रिज, असम की 'हरगिला आर्मी', नागालैंड की बेबी लीग और वुमन फुटसाल लीग जैसी प्रेरक पहलों का उल्लेख करते हुए प्रकृति संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, खेल संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाले प्रयासों की सराहना की। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक साहित्य के वैश्विक प्रसार और स्वच्छता से जुड़े नवाचारों का भी उल्लेख किया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री इंद्रेश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक श्रीमती गोमती साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9