copyright

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बढ़ती गर्मी को लेकर की अपील, जनदर्शन में समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश

 


आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भाग लेकर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद किया। 







इस अवसर पर  साहू ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में सभी लोग पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।उन्होंने प्रशासन को भी निर्देशित किया कि गर्मी के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों को मंत्री के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9