copyright

गुरुतेग बहादुर साहेब जी के 350 वे शहादत वर्ष को समर्पित छत्तीसगढ स्तरीय निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम पर आशू तिवारी रही

  



छत्तीसगढ अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ शासन के अध्यक्ष स अमरजीत सिंह छाबडा जी के नेतृत्व मे आयोजित श्री गुरुतेग बहादुर साहेब जी के 350वे शहादत वर्ष को समर्पित छत्तीसगढ स्तरीय निबंध प्रतियोगिता अन्तर्गत जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता पिछले दिनो आयोजित की गई । 


जिसमे बिलासपुर जिले विभिन्न स्कूल रेलवे स्कूल सेंट्रल स्कूल पंचवटी स्कूल श्री गुरुनानक स्कूल गवर्मेंट स्कूल महारानी स्कूल गर्ल्स स्कूल नूतन चौक के लगभग 1788 बालक बालिकाओ ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता मे बिलासपुर जिले से खालसा स्कूल की आशू तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर खालसा स्कूल की ही दीक्षा गोस्वामी , साक्षी दुबे एवम सृष्टी लवकरे रही। तृतीय स्थान पर महारानी लक्ष्मी बाई हायर सेकंडरी स्कूल की 11वी की छात्रा शिवानी ध्रुव, खालसा हायर सेकंडरी स्कूल की दीक्षा दुबे अंजनी सोनकर रही। प्रतियोगिता के संचालन मे बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टेंडे जी आशिष तिवारी जी खालसा मैडम प्रिंसपल सविता कुशवाहा हरविंदर कौर महारानी स्कूल डॉ प्रज्ञा गोपाल जी का विशेष मार्ग दर्शन और सहयोग रहा।


जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को छत्तीसगढ अल्पसंख्यक आयोग के बिलासपुर जिला संयोजक अमरजीत सिंह दुआ एवम डा चरनजीत सिंह गंभीर द्वारा 5100/- एवम स्मृति चिन्ह द्वितीय स्थान के विजेता को 3100/- नगद एवम स्मृति चिन्ह तथा तृतीय स्थान के विजेता को 2100/- नगद एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


प्रतियोगियो को सम्मानित करने के लिए विशेष रुप श्री गुरुनानक शिक्षण समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष स राजेन्द्र सिंह चावला अमरजीत सिंह दुआ , तविंदर पाल सिंह अरोरा , डा चरनजीत सिंह गंभीर , जसवीर सिंह गांधी नितिन छाबडा अमनदीप सिंह होरा जसपाल सिंह सलूजा अमित कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9