copyright

चीन और अमेरिका में हुई ट्रेड डील......भारत की बढ़ी टेंशन !



20 October 2025. New Delhi. दक्षिण कोरिया के बुसान में चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो गई है. अमेरिका ने चीन पर से दस प्रतिशत टैरिफ हटा दिया है. जो कि अब 57 फीसदी से घटकर 47 फीसदी हो गया है.वही चीन ने अमेरिका को सोयाबीन खरीदने और रेयर अर्थ की सप्‍लाई सुचारू करने का भरोसा दिया है.


20 October 2025. New Delhi. दोनों देशो के बीच हुई ये ट्रेड डील विश्व को रहत देने वाली खबर है. भारत पर इसका प्रभाव मिला-जुला रहेगा. आने वाले में समय में यह महत्वपूर्ण बात होगी कि ये डील कितने गहराई तक जाती है. लेकिन अभी फ़िलहाल भारत को यह समझौता कहीं रहत तो कहीं पर चुनौतियाँ पैदा करेगा. 









एक तरफ इससे वैश्विक स्थिरता बढ़ेगी और निवेश का माहौल सुधरेगा, दूसरी तरफ भारत की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कुछ क्षेत्रों में अवसर सीमित हो सकते हैं. चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर चल रहा था, तब वैश्विक बाजार अस्थिर था. जिसे लेकर निवेशकों में असमंजस था. अब स्थिरता आने से भारत में निवेश बढ़ सकता है. वहीँ जब चीन पर टैरिफ ज्यादा होने के कारण कई वैश्विक कंपनियां चीन का विकल्प ढूंढ रही थी. भारत इसका भरपूर फायदा उठा रहा था. अब ये कंपनियां फिर से चीन में ऑपरेट करेंगी जिसका भारत को नुक्सान उठाना पढ़ सकता है.

 






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9