copyright

बिलासपुर नगर निगम बनाओ तोड़ो फिर बनाओ बनी जनता के पैसों की बर्बादी.......सरकंडा में बनाई गई व्यवस्थित बाजार खंडहर में तब्दील

 








बिलासपुर. बिलासपुर नगर निगम बनाओ तोड़ो फिर बनाओ जनता के पैसों की बर्बादी शासन के फंड का दुरुपयोग आंख में चोली खेल रहे अधिकारी संग मिल ठेकेदार फंड की बर्बादी पैसे का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर साथ गांठ कर की जा रही घपले बाजी जनता को सुविधा के नाम पर ठेंगा दिखा रहा बिलासपुर नगर निगम टूटी फूटी सदके जगह-जगह गड्ढे चौक चौराहों का हाल बेहाल गंदगी में गुजर बसर कर रहे आमजन नालियों की स्थिति बद से बद्तर अधर मे लटकी सालों से चल रही बड़ी-बड़ी परियोजना सिर्फ नाम के लिए शर्मसार करती स्मार्ट सिटी की बिलासपुर नगर निगम की परियोजनाएं



सरकंडा में फुटपाथ किनारे सब्जी भाजी बेचने वालो के लिए व्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराने प्रयास किया गया था, देवकीनंदन दीक्षित मुक्तिधाम के पीछे 60 चबूतरे बनाये गए थे ताकि व्यवस्थित रूप से वे यहां कारोबार कर सके। लेकिन आज तक इसका अलॉटमेंट नहीं किया जा सका। इसके चलते सारे चबूतरे टूट गए हैं, और बाजार बसने से पहले ही खंडहर में तब्दील हो गया हैं।


अब आसामाजिक तत्वों का डेरा यहां लगा रहता है। कहा जा रहा हैं कि अब यहां बिजली का सब स्टेशन बनाया जाएगा, जिसकी तैयारी भी चल रही हैं।अब प्रश्न उठता है कि लाखों खर्च कर बनाये गये चबूतरे का क्या होगा, लोगों का कहना है कि यह निगम की अदूरदर्शिता को दर्शाता है, जिसके चलते शासन का बेशकीमती पैसा बर्बाद हो रहा है।







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.