रायपुर में शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर समेत 6 पर रंगदारी की FIR, 4 करोड़ की वसूली और मारपीट का आरोप
Amar Agarwal Birthday Poster

copyright

रायपुर में शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर समेत 6 पर रंगदारी की FIR, 4 करोड़ की वसूली और मारपीट का आरोप



**रायपुर:** राजधानी रायपुर में 4 करोड़ रुपये की जबरन वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के सनसनीखेज मामले में गंज थाना पुलिस ने शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।



कारोबारी बलिराम धरमानी की शिकायत पर पुलिस ने अनवर ढेबर के अलावा कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी को नामजद आरोपी बनाया है।


### क्या है पूरा मामला?


पीड़ित कारोबारी बलिराम धरमानी का आरोप है कि लाभांडी स्थित जमीन के एक पुराने सौदे को आधार बनाकर आरोपी उनसे लगातार 4 करोड़ रुपये की अवांछित मांग कर रहे थे। जब उन्होंने यह रकम देने से साफ इनकार कर दिया, तो उन्हें होटल वेलिंटन बुलाया गया। आरोप है कि होटल में उनके साथ न केवल जमकर मारपीट की गई, बल्कि रकम न देने पर उनके परिवार को जान से मारने की गंभीर धमकी भी दी गई।


### 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल


इस हाई-प्रोफाइल मामले में सबसे गंभीर पहलू पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल हैं। घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है, जबकि पुलिस ने मामले में अपराध 4 नवंबर को पंजीकृत किया। यानी वारदात के करीब 38 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की।


नामजद एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक करती है और 4 करोड़ की इस कथित वसूली के पीछे छिपे अन्य पहलुओं का खुलासा कैसे करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9