कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच की महिला प्रकोष्ठ ने उल्लासपूर्वक मनाया सावन उत्सव

copyright

कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच की महिला प्रकोष्ठ ने उल्लासपूर्वक मनाया सावन उत्सव

 





 मध्यनगरीय चौक बिलासपुर स्थित नगर कार्यालय परिसर में हर्षोउललास के साथ सावन उत्सव मनाया गया इस अवसर पर महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं मनोरंजक गेम खेले गये, जिसमें माचिस की एक तिली से अधिक से अधिक मोम बत्ती जलाने के गेम में प्रथम सीमा शर्मा, द्वितीय मीनू दुबे, ममता पाण्डेय और अनामिका बाजपेयी रही।




सावन सुंदरी का पुरस्कार सर्वाधिक मत प्राप्त कर श्रीमती सुमन अवस्थी विजेता रही डा श्रीमती अर्पणा मिश्रा फर्स्ट रनर अप एवं सांत्वना पुरस्कार तीन श्वेता ममता. अनामिका को दिया गया। हाउसी के विभिन्न आकर्षक गेम खेले गये।

रत्ना पांडे,श्रद्धातिवारी, और बहुत से लोगों ने शिव भजन व सावन के गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी सकारात्मक पहलू में डा अर्पणा मिश्रा ने ब्रेस्ट कैंसर पर महत्वपूर्ण जानकारीयां महिलाओं को दी ताकि वह इसके लक्षणों से सचेत हो बचाव व उपचार की ओर प्रवृत हो। महिला राष्ट्रीय ब्राह्मण समाज और ब्रह्म वनिता समाज से मीनू दुबे, अर्चना शुक्ला, शशि. अर्चना तिवारी और कान्यकुब्ज महिला परशुराम ग्रुप से बड़ी संख्या में श्रीमती सुमन अवस्थी, श्रीमती संजना मिश्रा, श्रद्धा तिवारी,अलका तिवारी,रुचि तिवारी भारती पांडेय ,अर्चना पांडे,मृदुला अवस्थी,रत्ना पांडेय सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9