बिलासपुर। पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कोरबा जिला सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शाह की सहमति पर मोर्चा के अध्यक्ष अशोक साहू ने किया है।
अपनी नियुक्ति पर जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कोरबा जिला प्रभारी अभिमन्यु राठौर के साथ मिलकर सहभागिता करेंगे।

.webp)
%20(1).webp)
