कलेक्टर संजय अग्रवाल बोले: अगले 48 घंटे हाई अलर्ट पर बिलासपुर, भारी बारिश की आशंका

copyright

कलेक्टर संजय अग्रवाल बोले: अगले 48 घंटे हाई अलर्ट पर बिलासपुर, भारी बारिश की आशंका

 





**बिलासपुर।** भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से अगले 48 से 72 घंटों के दौरान भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बाद बिलासपुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी **संजय अग्रवाल** ने कहा कि आगामी **48 घंटे जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण** हैं और सभी विभागों को पूरी सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।



कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत आदेश जारी करते हुए सभी विभागों को राहत एवं बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। एहतियात के तौर पर **18 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित** कर दी गई हैं।


प्रशासन ने जिला एवं विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं। जल संसाधन, पुलिस, स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन, विद्युत और अन्य विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और बांधों की लगातार निगरानी की जा रही है।


कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें तथा नदी, बांध और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी संबंधित अधिकारी मुख्यालय में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों 

के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9