बिलासपुर -: शनिचरी पड़ाव स्थित भाई वरियाराम राम दरबार में गुरुद्वारा प्रबंधक भाई अमरलाल वाधवानी एवं कोमल वाधवानी के सानिध्य में समाज के इष्ट देव सांई झूलेलाल जी की 40 दिवसीय ज्योत प्रज्ज्वलित कर सुखमनी पाठ साहब का शुभारंभ विगत तीन अगस्त को किया गया था। इस भक्ति महोत्सव का आज 41वें दिवस श्रद्धा भक्ति आस्था के साथ भव्य समापन हुआ
समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रुपचंद डोडवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि....
इस धार्मिक आयोजन में निरंतर 40 दिनों तक प्रतिदिन सुबह शाम सांई झूलेलाल जी की आरती अरदास सत्संग कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण एवं प्रतिदिन शाम छः बजे से महिला मंडल के द्वारा सुखमनी पाठ साहब एवं भक्ति संगीत का आयोजन किया गया
आज समापन अवसर पर भाई वरियाराम गुरुद्वारे में प्रातः 11बजे गुरु का दीवान सजाया गया एवं चकरभाठा से पधारे भाई गोपीचंद धीरवानी के द्वारा भक्ति संगीत की सुंदर प्रस्तुति दी। उनके द्वारा गाए भजन "लाल मुहींजी पत् रखियो भला झूले लालण"..."पल्ले ते आयो मुहिंजो लाल सभई चव् जय झूलेलाल"एवं "ज्योतिन वारा लाल मुखें पहिंजी चादर में ढंक जाय" जैसे अनेक भजन प्रस्तुत किए जिस पर भारी संख्या में उपस्थिति श्रद्धालु भक्तजन झुम उठे, भाई गोपीचंद ने अपने सत्संग में कहा कि परिवार में भक्ति का वातावरण सुख समृद्धि एवं शांति का वातावरण प्रशस्त करता है छोटे बड़े का आदर एवं तालमेल ही सफलता की कुंजी है।
सत्संग तत्पश्चात दोपहर 1:00 बजे भाई अमरलाल वाधवानी के सानिध्य में पुज्य बहराणा साहब की श्रद्धा- भक्ति विधि- विधान, आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना संपन्न हुई। जिसमें समाज के सैकड़ो लोगों ने बहराणा साहब की पूजा अर्चना कर सांई झूलेलाल जी से परिवार में सुख समृद्धि शांति बेहतर स्वास्थ्य के लिए मंगल कामना की इस अवसर पर सर्वधर्म समाज की खुशहाली एवं विश्व शांति के लिए विशेष अरदास की गई।
दोपहर 2:00 बजे से श्री मोटूमल भीमनानी धर्मशाला (सेवा सदन) गोल बाजार में आम भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु भक्तजनों ने प्रसाद स्वरूप भंडारा ग्रहण किया।
शाम 5:00 जीवनदायानी अरपा नदी के तट पचरी घाट पर विगत 41दिनो से प्रज्ज्वलित अखंड दिव्य ज्योत एवं बहराणा साहब की पूजा अर्चना विधि विधान से सम्पन्न कर ज्योत को नदी में प्रवाहित किया गया।
महोत्सव में प्रमुख रूप से- रूपचंद डोडवानी, प्रीतम दास नागदेव, गोपी ठारवानी, प्रकाश आडवानी, उत्तमचंद बोदवानी, किशन चंद रामानी, विजय हरियानी, हरदास आसवानी, मनोज आडवानी, भाई साहब प्रतापराय वाधवानी,गोवर्धन मोटवानी, गुलाब पृत्यानी,
महिला विंग से सरिता डोडवानी, कोमल वाधवानी, आशा वाधवानी रानी वाधवानी कविता डोडवानी, आशा नागदेव,वर्षा वाधवानी, दिव्या चावला, मधु हिन्दूजा,मोनिका नत्थानी, मंजू बोदवानी, गीता भोजवानी, सीमा नागदेव,दीपा रामानी, लाजवंती खुशालानी, मीरा हरजानी, ऊषा चंदनानी,मान्या भोजवानी, कशिश नागदेव,प्रिया जगवानी,प्रेरणा नत्थानी, रोशनी साधवानी, सुमन वाधवानी, अंजलि नागदेव, सपना टेकचंदानी भूमिका बत्रा प्रिया हरियानी, आशा चावला, पारी नागदेव, रेशमा मेहानी,
आदि के साथ समाज के भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

.jpg)
.webp)
