गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व गुरुद्वारा दयालबंद मे बहुत श्रध्दा उत्साह के साथ मनाया गया

copyright

गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व गुरुद्वारा दयालबंद मे बहुत श्रध्दा उत्साह के साथ मनाया गया

  


धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का पहला प्रकाश पूरब समुह साध संगत और गुरुवारा दयालबंद के सहयोग से बहुत ही श्रध्दा और उत्साह के साथ गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद मे मनाया गया। जिसमे बिलासपुर एवम आसपास की संगत उपस्थित रहे।












 प्रकाश पूरब को मुख रखकर पंज प्यारे साहिबान की अगवाई मे श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती के साथ सुबह 4:00 बजे पंजाबी कालोनी गेट दयालबंद से समुह साध किर्तन करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर के दरबार हाल में पहुंचे। रास्ते समुह साध ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी पंज प्यारे साहिबान और साथ संगत जी का पंजाबी कालोनी गेट से गुरुद्वारा दयालबंद तक रेड कार्पेट फूलो की बरखा आतिश बाजी के साथ स्वागत और सत्कार किया।


समाज के अनेक प्रबुद्ध जनो ने स्वागत द्वार और स्वागत बैनर लगाकर स्वागत और सत्कार किया।l


पंज प्यारे साहिबान की अगवाई मे श्री गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाश दयालबंद पहुंचने उपरंत अमृतसर से आए हजूरी रागी जत्था भाई कमलजीत सिंह जी द्वारा संपूर्ण आशा दी वार किर्तन रुपी पाठ किया एवम समुह साध संगत मे चाय नाश्ते का प्रसाद वितरण किया गया।


श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व गुरुद्वारा दयालबंद को विशेष रुप से कलकत्ता के कुशल कारीगरो द्वारा ताजे गुलाब फूलो से अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया था जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।


 गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर मे गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले पूरब पर सुबह 11 बजे से विशेष दीवान सजाया गया जिसमें हुजुरी रागी जत्था गुरूसिंघ दयालबंद, हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह अमृतसर से आए हजूरी रागी जत्था भाई कमलजीत सिंह जी हाजरी भरकर समुह साध संगत जी को किर्तन से निहाल किया ।



 पुरे कार्यक्रम मे समुह साध संगत जी के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद पंजाबी सेवा समिति पंजाबी युवा समिति अकाल पूरख की फौज स्री सत्संग श्री सुखमनी सर्कल एव अन्य सभी संस्था और उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9