दिल्ली से बिलासपुर पहुँचे तोखन साहू, बेलटुकरी में विधायक धर्मजीत सिंह को दी जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएँ

copyright

दिल्ली से बिलासपुर पहुँचे तोखन साहू, बेलटुकरी में विधायक धर्मजीत सिंह को दी जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएँ

 



बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं वरिष्ठ नेता  धर्मजीत सिंह के जन्मदिवस पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद 




 तोखन साहू ने दिल्ली से विशेष रूप से बिलासपुर पहुँचकर उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी में उनसे आत्मीय भेंट की और जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।








श्री साहू ने श्री धर्मजीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व, स्पष्ट सोच, सहज-सरल व्यक्तित्व और जनता के साथ उनके आत्मीय जुड़ाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री धर्मजीत सिंह ने तखतपुर क्षेत्र की जनता के हितों और विकास के मुद्दों को सदैव प्राथमिकता दी है। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्रवासियों के साथ निरंतर संवाद एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी विशिष्ट पहचान है।


इस अवसर पर श्री साहू ने श्री धर्मजीत सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय जीवन एवं निरंतर जनसेवा की कामना की। दिल्ली से बिलासपुर पहुँचकर अपने बड़े भाई एवं वरिष्ठ नेता श्री धर्मजीत सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने का यह आत्मीय अवसर दोनों नेताओं के बीच मजबूत स्नेह एवं आत्मीय संबंधों को भी दर्शाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9