Big Breaking : छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को मिली मंजूरी

copyright

Big Breaking : छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को मिली मंजूरी



नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास, बेहतर रेल संपर्क तथा औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।















इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू सांसद बनने के बाद से ही निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने विभिन्न अवसरों पर केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर, पत्राचार के माध्यम से तथा मंत्रालय के समक्ष इस परियोजना की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने लगातार इस रेल लाइन को जनहित और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।







 

इसी क्रम में आज केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पाण्डेय के साथ केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेल अवसंरचना के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन सहित बस्तर क्षेत्र की नई रेल परियोजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ, जिसके उपरांत परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।


श्री तोखन साहू ने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देगा तथा क्षेत्र के लाखों नागरिकों के लिए बेहतर आवागमन, व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा।


उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से प्रदेश की वर्षों पुरानी जनभावना साकार हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9