Big Breaking : तोखन साहू की पहल पर महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक

copyright

Big Breaking : तोखन साहू की पहल पर महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बड़ा कदम, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक

 


नई दिल्ली, 30 जुलाई 2026. केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल पर महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। श्री साहू द्वारा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री  सी.आर. पाटिल से किए गए आग्रह के उपरांत आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के बीच महानदी जल विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई।


















बैठक में दोनों राज्यों ने महानदी जल बंटवारे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपना-अपना पक्ष रखा। छत्तीसगढ़ ने अपने जल अधिकारों, किसानों के हितों एवं राज्य की आवश्यकताओं को प्रमुखता देते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा विवाद के समाधान के लिए संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।




श्री तोखन साहू ने इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के समन्वय एवं दोनों राज्यों के सकारात्मक सहयोग से महानदी जल विवाद का न्यायसंगत एवं स्थायी समाधान निकलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9