जन्मदिन के कार्ड से छिड़ी सियासी बहस! एक लाइन ने बढ़ाई जिला पंचायत और भाजपा की अंदरूनी हलचल

copyright

जन्मदिन के कार्ड से छिड़ी सियासी बहस! एक लाइन ने बढ़ाई जिला पंचायत और भाजपा की अंदरूनी हलचल

 



बिलासपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के जन्मदिन पर आयोजित सहभोज कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। कार्ड में राजेश सूर्यवंशी को "जिला पंचायत बिलासपुर के यशस्वी अध्यक्ष" के रूप में प्रमुखता से दर्शाया गया है, जबकि सबसे नीचे आयोजक के रूप में "विनीत–समस्त भाजपा कार्यकर्ता, जिला पंचायत बिलासपुर" लिखा गया है। इसी एक पंक्ति को लेकर जिला पंचायत की राजनीति और भाजपा के अंदरूनी समीकरणों पर बहस तेज हो गई है।







राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पूरे सदन का संवैधानिक पद है, ऐसे में सार्वजनिक पद से जुड़े निमंत्रण पत्र पर किसी एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं का आयोजक के रूप में उल्लेख क्या उचित है? इसे लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9