बिलासपुर: नामांतरण के बहाने 4 एकड़ जमीन बेचने का आरोप, बुजुर्ग के खाते से 7 लाख भी निकाले

copyright

बिलासपुर: नामांतरण के बहाने 4 एकड़ जमीन बेचने का आरोप, बुजुर्ग के खाते से 7 लाख भी निकाले



बिलासपुर. जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम घोरामार में एक 67 वर्षीय अनपढ़ बुजुर्ग के साथ जमीन और बैंक खाते से जुड़ी बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि नामांतरण कराने का झांसा देकर दो लोगों ने पहले विभिन्न दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर कराए, फिर करीब चार एकड़ कृषि भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेच दी। इसके बाद अधिवक्ता की फीस देने का बहाना बनाकर उनके बैंक खाते से तीन किश्तों में सात लाख रुपये भी निकलवा लिए। शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




पुलिस के अनुसार, ग्राम घोरामार निवासी **चैनदास मानिकपुरी (67)** ने शिकायत में बताया कि वह अनपढ़ हैं और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते हैं। उनके बड़े भाई ने लिखित बंटवारे में उन्हें करीब चार एकड़ कृषि भूमि दी थी। जमीन का नामांतरण कराने के लिए उन्होंने एक अधिवक्ता से संपर्क किया था। अधिवक्ता ने आवश्यक दस्तावेज कोटा निवासी **संतोषदास मानिकपुरी** और **सोनूदास मानिकपुरी** को प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सौंप दिए।








### **नामांतरण के बहाने कराया हस्ताक्षर**


पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वे जमीन का नामांतरण उनके नाम करा देंगे और किसी को इसकी जानकारी नहीं देने की सलाह दी। चैनदास ने बताया कि वह हमेशा अंगूठा लगाते थे, लेकिन आरोपियों ने उनका हाथ पकड़कर हस्ताक्षर करना सिखाया और कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए।


### **जांच में खुला जमीन बिकने का मामला**


बाद में तहसील कार्यालय में दस्तावेजों की जांच के दौरान उन्हें पता चला कि नामांतरण कराने के बजाय उनकी करीब चार एकड़ कृषि भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम विक्रय कर दी गई है। इसके बाद आरोपियों ने अधिवक्ता की फीस का हवाला देते हुए उनसे रकम देने को कहा और 27 अप्रैल से 4 मई के बीच कोटा स्थित उनके बैंक खाते से तीन किश्तों में कुल **7 लाख रुपये** निकलवा लिए।


### **अशिक्षा का उठाया फायदा**


पीड़ित का कहना है कि उनकी अशिक्षा का फायदा उठाकर पहले जमीन से हाथ धोना पड़ा और फिर बैंक खाते से भी पूरी जमा राशि निकाल ली गई। न्याय की उम्मीद में उन्होंने पुलिस से शिकायत की।


### **पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला**


एसडीओपी **नूपुर उपाध्याय** ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। जमीन के नामांतरण, विक्रय से जुड़े दस्तावेजों और बैंक खाते से हुई निकासी की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


### **एसएसपी बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई**


एसएसपी **रजनेश सिंह** ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त का

नूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9