Breaking : प्रेस कार्यालय के बाहर पत्रकार से मोबाइल झपटा, पुलिस जांच में जुटी

copyright

Breaking : प्रेस कार्यालय के बाहर पत्रकार से मोबाइल झपटा, पुलिस जांच में जुटी



बिलासपुर। शहर में मोबाइल झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। इस बार नवभारत के उप संपादक एवं बिलासपुर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष किशोर सिंह प्रेस कार्यालय के सामने मोबाइल झपटमारी का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात कार्यालय का कार्य समाप्त होने के बाद किशोर सिंह प्रेस के बाहर मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि वे आरोपियों को पकड़ नहीं सके।


पीड़ित ने तत्काल तारबाहर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार, मोबाइल झपटे जाने के बाद करीब 57 मिनट तक चालू रहा और उसकी अंतिम लोकेशन टिकरापारा क्षेत्र में दिखाई दी। इसके बावजूद अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार देर रात तारबाहर थाने पहुंचे और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी शहर में बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता बताई है। पुलिस ने लोगों से भीड़भाड़ या सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल का उपयोग करते समय सतर्क रहने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9