**जांजगीर-चांपा/शिवरीनारायण।** शिवरीनारायण नगर पंचायत कार्यालय में गौरक्षकों के साथ कथित गाली-गलौज और मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद बजरंग दल, गौरक्षक संघ और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शिवरीनारायण थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के चेंबर में किसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ, जिसके दौरान गौरक्षकों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आई। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर नगर पंचायत के नव-नियुक्त एल्डरमेन सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल भी तेज हो गई है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने
की अपील की है।

.webp)
.webp)
