जेल में बंद छात्र देगा री नीट परीक्षा, जरूरी किताबें भी उपलब्ध कराने के निर्देश

copyright

जेल में बंद छात्र देगा री नीट परीक्षा, जरूरी किताबें भी उपलब्ध कराने के निर्देश




बिलासपुर। सेन्ट्रल जेल रायपुर में बंद छात्र को हाईकोर्ट ने रविवार को आयोजित री नीट परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की है।चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अर्जेंट सुनवाई के लिए प्रस्तुत मामले में सुनवाई करते हुए रायपुर एसपी और जेल अधीक्षक को निर्देशित किया है कि, छात्र को उचित हिरासत में एग्जाम सेंटर लेकर जाना सुनिश्चित करें।


उल्लेखनीय है कि आवेदक छात्र को खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में खमतराई रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। एडवोकेट अनुकूल विश्वास के माध्यम से हाईकोर्ट में अस्थायी जमानत की मांग करते हुए अंतरिम आवेदन प्रस्तुत किया गया आवेदक के वकील ने कहा कि आवेदक को नीट 2026 परीक्षा में उपस्थित होना आवश्यक है, जो 21.जून .2026 को केंद्रीय विद्यालय, रायपुर में आयोजित होने वाली है। प्रवेश पत्र की एक प्रति आवेदन के साथ संलग्न की गई थी। यह भी निवेदन किया गया  कि आवेदक को जेल में आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाए ताकि वह उक्त परीक्षा के लिए पर्याप्त तैयारी कर सके।


हिरासत में जाएगा परीक्षा देने


 चीफ जस्टिस ने मामले में अर्जेंट सुनवाई करते हुए निर्देश दिया कि आवेदक छात्र को परीक्षा में उपस्थित होने के उद्देश्य से 21.जून .2026 को पुलिस हिरासत में परीक्षा केंद्र, अर्थात् केंद्रीय विद्यालय, रायपुर ले जाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आवेदक को लागू जेल नियमों और विनियमों के अधीन, जेल में प्रासंगिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वह इस परीक्षा की तैयारी कर सके परीक्षा पूरी होने पर आवेदक को तुरंत संबंधित जेल में वापस लाया जाएगा जहाँ वह वर्तमान में बंद है। कोर्ट ने कहा कि चूंकि अभी तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है, इसलिए इस मामले को तीन सप्ताह बाद फिर से सूचीबद्ध किया जाए।


 आदेश की प्रति ट्रायल कोर्ट, एसपी को देने निर्देश


कोर्ट ने रजिस्ट्रार (न्यायिक) को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश की एक प्रति संबंधित ट्रायल कोर्ट, पुलिस अधीक्षक और साथ ही उस जेल के अधीक्षक को तत्काल भेजें जहां आवेदक वर्तमान में बंद है। ताकि उन्हें सूचना दी जा सके और आवश्यक अनुपालन किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9