केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां एवं प्रबुद्धजनों से किया संवाद

copyright

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां एवं प्रबुद्धजनों से किया संवाद

 



आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संचालित विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित नागरिकों से आत्मीय भेंट एवं जनसंपर्क किया।








इस क्रम में श्री साहू ने नेहरू नगर निवासी वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं लेखक-साहित्यकार श्री विनोद कुमार वर्मा, तिलक नगर निवासी धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री बजरंग प्रसाद रजक, गोंडपरा निवासी व्यापारी श्री अशोक केशरवानी, जुन्ना बिलासपुर निवासी स्वदेशी व्यापारी श्री केशव गुप्ता, समाजसेवी श्री शिव प्रताप साव, यज्ञाचार्य श्री नागेन्द्र पाठक, व्यवसायी श्री महेंद्र गुप्ता तथा व्यापारी श्री ओम प्रकाश देवांगन के निवास पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की।


भेंट के दौरान श्री साहू ने केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास के क्षेत्र में प्राप्त ऐतिहासिक उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक परिवर्तन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर विचार साझा किए।


श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया तथा अन्य अनेक पहलें देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनी हैं।


उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रबुद्ध वर्ग, शिक्षाविदों, धर्माचार्यों, समाजसेवियों, उद्यमियों एवं जागरूक नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जनभागीदारी ही विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है।


इस अवसर पर श्री साहू ने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका भेंट करते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण की इस विकास यात्रा में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9