सिंधी समाज के गौरव स्व. डॉ. वैंसी रेलुमल तीर्थानी के नाम पर होगा सरकंडा मार्ग, समाज ने जताया विधायक व महापौर का आभार

copyright

सिंधी समाज के गौरव स्व. डॉ. वैंसी रेलुमल तीर्थानी के नाम पर होगा सरकंडा मार्ग, समाज ने जताया विधायक व महापौर का आभार




बिलासपुर। सिंधी समाज के गौरव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में अपना अमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. वैंसी रेलुमल तीर्थानी जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए बिलासपुर के एक प्रमुख मार्ग का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।







सिंधी समाज की मांग पर सरकंडा क्षेत्र के सुभाष चौक से पुराना अरपा पुल (रामसेतु चौक) तक बनी सड़क का नामकरण "स्व. डॉ. वैंसी रेलुमल तीर्थानी मार्ग" करने का निर्णय लिया गया है।


MIC की बैठक में सर्वसम्मति से मिली स्वीकृति


इस नामकरण के लिए सिंधी समाज ने बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल से निवेदन किया था। इसके पश्चात महापौर श्रीमती पूजा विधानी को पार्षद राजेश दूसेजा के माध्यम से एक औपचारिक आवेदन सौंपा गया था। जनभावनाओं और डॉ. तीर्थानी जी के समाज व राष्ट्र के प्रति योगदान को देखते हुए, नगर निगम की महापौर परिषद (MIC) की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।


सेन्ट्रल पंचायत ने कार्यालय पहुंचकर किया अभिनंदन


समाज के वरिष्ठ रूपचंद डोडवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि....  


इस ऐतिहासिक निर्णय और स्वीकृति के बाद पूज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के सम्माननीय पदाधिकारियों एवं पूज्य सिंधी पंचायत सरकंडा के सदस्यों में हर्ष की लहर है। इसी तारतम्य में समाज के प्रतिनिधियों ने शहर विधायक अमर अग्रवाल एवं महापौर श्रीमती पूजा विधानी के कार्यालय में उपस्थित होकर उनसे मुलाकात की।


सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को हृदय से साधुवाद दिया और सरकंडा पंचायत की ओर से शॉल-श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन व आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

इसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी अर्जुनदास तीर्थानी, डी.डी आहूजा, मोतीलाल पमनानी, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष विनोद मेघानी, संरक्षक रुपचंद डोडवानी, महामंत्री कमल बजाज, कोषाध्यक्ष दयानंद तीर्थानी पूज्य सिंधी पंचायत सरकंडा के अध्यक्ष मनोहरलाल थौरानी, राजेश दुसेजा (पार्षद) महामंत्री राजू धामेचा,हरगुन कारडा, आनंदराम जसुजा, सुरेश मंगवानी संतोष तेजवानी, दयाराम लालवानी,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9