रायगढ़, छत्तीसगढ़ | 14 जून 2026.छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, अंकित अग्रवाल मोबाइल फोन के जरिए IPL और अन्य क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालन में सक्रिय रूप से शामिल था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सट्टा संचालन में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।


