छत्तीसगढ़ में व्यापक प्रशासनिक बदलाव: 27 जनपद पंचायतों के सीईओ के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां तय

copyright

छत्तीसगढ़ में व्यापक प्रशासनिक बदलाव: 27 जनपद पंचायतों के सीईओ के तबादले, कई जिलों में नई जिम्मेदारियां तय

  




रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य की 27 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) के प्रभार में फेरबदल किया है। मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) से जारी आदेश के बाद कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना तय हो गई है।




जारी आदेश के अनुसार बलौदाबाजार, धमतरी, बालोद, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली सहित कई जिलों की जनपद पंचायतों में पदस्थ सीईओ का स्थानांतरण किया गया है। कुछ अधिकारियों को नई जनपद पंचायतों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है।


सूत्रों के अनुसार यह प्रशासनिक पुनर्गठन पंचायत स्तर पर कामक को अधिक प्रभावी बनाने और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।


सरकार के इस निर्णय के बाद कई जिलों की पंचायत व्यवस्था में नई प्रशासनिक टीमों की तैनाती हो गई है, जिससे स्थानीय विकास कार्यों की गति पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9