कबीर जयंती महोत्सव में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू बोले—संत कबीर के विचार आज भी समाज को दिखा रहे सही राह

copyright

कबीर जयंती महोत्सव में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू बोले—संत कबीर के विचार आज भी समाज को दिखा रहे सही राह



आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने संत शिरोमणि कबीरदास जी की जयंती के पावन अवसर पर कबीर आश्रम, सोनपैरी में आयोजित "कबीर जयंती महोत्सव" में सहभागिता की। इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अनेक संतजन, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।








इस अवसर पर  तोखन साहू ने संत कबीरदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके विचार सत्य, समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के शाश्वत संदेशवाहक हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को भेदभाव, आडंबर एवं कुरीतियों से ऊपर उठकर प्रेम, सदाचार और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।


 साहू ने कहा कि संत कबीरदास जी की शिक्षाएँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं। उनके दोहे केवल साहित्य की धरोहर नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले अमूल्य सूत्र हैं, जो समाज में सामाजिक समरसता, समान अवसर और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देते हैं।


कार्यक्रम के दौरान संत कबीरदास जी के जीवन, दर्शन एवं उनके सामाजिक योगदान पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महोत्सव में सहभागिता कर संत कबीरदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9