Breaking : बिलासपुर संभाग में एल्डरमैन नियुक्ति पर ब्रेक, नामों पर नहीं बन रही सहमति

copyright

Breaking : बिलासपुर संभाग में एल्डरमैन नियुक्ति पर ब्रेक, नामों पर नहीं बन रही सहमति

   




बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर और सरगुजा संभाग के नगरीय निकायों के लिए एल्डरमैन नियुक्ति की सूची जारी कर दी है, लेकिन बिलासपुर संभाग की सूची अब तक जारी नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक, एक-दो दिनों के भीतर सूची जारी होने की संभावना है, हालांकि कुछ नामों पर संगठन और वरिष्ठ नेताओं के बीच सहमति नहीं बनने के कारण प्रक्रिया फिलहाल अटकी हुई है।


जानकारी के अनुसार बिलासपुर संभाग के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में एल्डरमैन पद के लिए भाजपा के कई नेताओं के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। लेकिन कई निकायों में एक ही पद के लिए एक से अधिक दावेदार होने के कारण अंतिम सूची तैयार नहीं हो पा रही है।




सूत्रों का कहना है कि कुछ नामों को लेकर दो प्रभावशाली नेताओं के बीच सहमति नहीं बन सकी है। दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों को प्राथमिकता दिलाने की कोशिश में हैं। इसी वजह से नियुक्तियों की सूची जारी होने में देरी हो रही है। संगठन स्तर पर चर्चा पूरी होने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9