उद्योगपतियों ने सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र के 25 एकड़ में‘‘आक्सी जोन’’बनाकर लगाए ग्यारह हजार वृक्ष

copyright

उद्योगपतियों ने सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र के 25 एकड़ में‘‘आक्सी जोन’’बनाकर लगाए ग्यारह हजार वृक्ष




बिलासपुर। पूरी दुनिया में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाकर जनमानस को जगाया जाता हैं, ताकि आने वाली भयानक परिस्थितियों से बचा जा सके, कम किया जा सके। इसी दिवस से प्रेरणा लेकर बिलासपुर के उद्योगपतियों ने एक सराहनीय कार्य किया है, जिसकी चर्चा कम ही होती है। उसका कारण यह है कि उद्योग जगत को प्रदूषण फैलाने वाला,काला धुआॅं फेकने वाला माना जाता है। उद्योग का फोटो भी धुआॅं फेकता ही दिखाया जाता है। जबकि एक अध्ययन के अनुसार एम.एस.एम.ई. सेक्टर के नब्बे प्रतिशत उद्योग से धुआॅं ही नहीं निकलता है क्योंकि वे कोयला का उपयोग ही नहीं करते हैं।



इस सबके बीच बिलासपुर के उद्योगपतियों ने सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र के 25 एकड़ में सघन वृक्षारोपण करके‘‘आक्सी जोन’’बनाया है। जहाॅं पर 11,000 बड़े बड़े वृक्ष तैयार हो गए है। हर वर्ष लगभग 1000 वृक्ष असामाजिक तत्वों,जानवरों एवं आंधी तूफान,प्राकृतिक आपदा में नष्ट भी होते है। इसकी पूर्ति के लिए हर वर्ष 1000 नये वृक्ष लगा दिए जाते है। नर्मदा ड्रिक्ंस प्रा.लि. के सामने सड़क के किनारे किनारे पर सघन वृक्षारोपण सभी को संतोष एवं सुकुन देता है। सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र का निर्माण वर्ष 1984 में लगभग 600 एकड़ जमीन में हुआ। शासकीय नियमों के अंर्तगत वृक्षारोपण एवं उद्यान विकास हेतु यहाॅं पर जमीन छोड़ी गई थी। बीस वर्षों तक उद्योग विभाग द्वारा यहा कार्य नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ एवं नर्मदा ड्रिक्ंस प्रा.लि. ने अपने स्वयं के व्यय पर यहाॅं वृक्षारोपण करके सघन वृक्षारोपण किया। पहले वर्ष 2008 में 15 एकड़ जमीन दिया गया एवं सघन वृक्षारोपण की सफलता के कारण वर्ष 2015 में पुनः 10 एकड़ जमीन वृक्षारोपण के लिए पुनः दिया गया। छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ एवं नर्मदा ड्रिक्ंस प्रा.लि. ने मिलकर इस सघन वृक्षारोपण के कार्य को सफल बनाया। श्री नवनीत अग्रवाल को इसकी जिम्मेदारी ।दी गई जिन्होंने अपने सुझ-बुझ,लगन एवं सेवाभावना से इस कार्य को सफल बनाया। 15 हजार विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। जानवरों से रक्षा हेतु पूर्ण क्षेत्र के बाउन्ड्रीवाल में बारवेड वायर फेसिंग,वृक्ष के लिए पानी,खाद,रक्षा हेतु चैकीदार आदि की व्यवस्था श्री नवनीत अग्रवाल,डायरेक्टर, नर्मदा ड्रिक्ंस प्रा.लि. विगत 15 वर्षों से कर रहे है। पुरानी बातों की चर्चा एवं याद करते हुए छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ प्रदेश अध्यक्ष हरीश केडिया ने बताया कि सी.एस.आई.डी.सी.के तत्कालीन प्रबंध संचालक श्री सुनील मिश्रा,भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी थे। पेड़ पौधे,वृक्ष से उन्हें भारी लगाव था। उन्होंने ही इस वृक्षारोपण के कार्य की जिम्मेदारी हमें दिया था और नियमित तौर पर निरीक्षण करते हुए प्रोत्साहित करते रहे। श्री केडिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसी भी उद्योग संघ अथवा उद्योगपति द्वारा इस तरह का सघन वृक्षारोपण करके‘‘आक्सी जोन’’नहीं बनाया गया है। बिलासपुर के उद्योगपतियों की सोच सदैव सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक रहकर अपना सक्रिय योगदान करता है। सिरगिट्टी औद्योगिक प्रक्षेत्र का यह सघन वृक्षारोपण इसका जीता जागता उदाहरण है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9