21 को 19 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा, 7,896 परीक्षार्थी होंगे शामिल,कलेक्टर एवं एसएसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

copyright

21 को 19 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा, 7,896 परीक्षार्थी होंगे शामिल,कलेक्टर एवं एसएसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण




बिलासपुर, 19 जून 2026/ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी पुनः परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 7,896 परीक्षार्थी शामिल होंगे।







        कलेक्टर  अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, पेयजल, विद्युत, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।

         कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास कोचिंग संस्थानों एवं अन्य संगठनों द्वारा किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार, बैनर, पोस्टर अथवा परीक्षार्थियों को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस पर 11बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र, निर्धारित पासपोर्ट एवं पोस्टकार्ड आकार के फोटो तथा पारदर्शी पानी की बोतल लाना अनिवार्य होगा। 

        जिला कलेक्टर ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें तथा निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचें। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पेन-पेंसिल, नोट्स, किताबें, बैग, वॉलेट, आभूषण, खाद्य सामग्री एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र में ले जाना पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से नीट यूजी पुनः परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9