रमतला में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, बूथ लेवल तक संवाद का लक्ष्य

copyright

रमतला में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, बूथ लेवल तक संवाद का लक्ष्य

 


भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं को देश के समक्ष आने वाली चुनौतीयों से अवगत कराया गया एक तरफ जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक,सामरिक व कूटनीति क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रही है वही देश के भीतर कुछ आतंरिक और बाह्य चुनोतियाँ आज भी विद्यमान है प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओ को बताया गया कि भारत की बढ़ती ताकत और क्षमताओं के कारण अंदर और बाहर कुछ ताकतें देश को अस्थिर और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है वे भारत के सामरिक आर्थिक व सामाजिक हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे है







 जिसके प्रति देश के हर नागरिक को सजग होने की जरूरत है भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण के जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाभियान के आज प्रारम्भ दिवस पर सात खंडो में विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया गया रमतला कोनी स्थित शिव मंगल भवन चल रहे दो दिवसीय कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण अभियान के प्रथम दिवस प्रदेश के विषय विशेषज्ञयो ने कार्यकर्ताओ के सामने अपने अपने विषय रखे सर्वप्रथम प्रशिक्षण परिसर में विशिष्ट जनों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी का ध्वजा रोहन कर सत्र प्रारम्भ की घोषणा कीगई ततपश्चात् भाजपा के विकास एवं इतिहास, पार्टी के पुरोधाओं व केंद्र एवं राज्यों सरकार की उपलब्धयों से अंकित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी छत्तीसगढ़ खाद्य आपूर्ति विकास निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव संभाग सह प्रभारी अनुराग शुक्ला बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पूर्व विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष भाजपा मोहित जायसवाल महामंत्री यश मनहर जनक देवांगन सहित प्रशिक्षर्थी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता, डॉ श्यामाप्रासाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित किये प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में वर्ग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने भाजपा का इतिहास एवं विकास पर अपने वक्तव्य दिए पूर्व सांसद लखन लाल साहू ने कार्यकर्ता विकास गुण आचरण और अपेक्षाएं पर प्रकाश डाला प्रदेश सोशल मिडिया सह संयोजक राकेश चंद्राकर ने सोशल मिडिया में नई तकनीक उपयोग के टिप्स दिए विधायक सुशांत शुक्ला ने संगठन कार्यक्रम विस्तार पर अपनी दृष्टि दी मिडिया प्रबंधन पर प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया व्यवहारिक सत्र में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय ने विभिन्न विषयों पर विमर्श दिए इस अवसर पर भाजपा जिला ग्रामीण के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री मण्डल के अध्यक्ष महामंत्रीयों प्रशिक्षण वर्ग में शामिल रहे 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9