copyright

75+ बिज़नेस ओनर्स की उपस्थिति में JCOM L बिलासपुर 1.0 का भव्य लॉन्च




बिलासपुर – भारत के अग्रणी Business Growth Organisation JCOM India की नई टेबल JCOM L BILASPUR 1.0 का ग्रैंड लॉन्च आज JCI बिलासपुर स्टार कैपिटल के संरक्षण में बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।  








इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 75+ प्रमुख बिज़नेस ओनर्स ने सहभागिता की। लॉन्च समारोह का शुभारंभ JCI India National Chairman, JCI Sen Amithesh Pathak एवं Zone Chairman, JCI Sen Reena Poddar के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन और रिबन कटिंग के साथ हुआ।  


JCOM, यानी Junior Chamber Commerce, भारत का एकमात्र ऐसा structured Business Growth Platform है जो sustainable business growth, strategic networking, और knowledge sharing पर कार्य करता है। इसका मुख्य उद्देश्य बिलासपुर के उद्यमियों को referral marketing, business education और pan-India network से जोड़कर उनकी growth सुनिश्चित करना है।  


नवनिर्वाचित Table Chairman, Jc Sumit Jindal ने अपनी पूरी core team और founding members के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अपने उद्बोधन में Chairman Sumit Jindal ने कहा, “JCOM L BILASPUR 1.0 का लक्ष्य बिलासपुर को छत्तीसगढ़ का business hub बनाना है। हम 'Sustainable Growth' के मंत्र पर चलते हुए हर member की measurable business growth के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज का दिन सिर्फ शुरुआत है।” साथ ही www.jcombilaspur.com वेबसाइट और *JCOM Loyalty Card* भी लॉन्च किया गया, जिससे customers को बहुत फायदा और partners को growth मिलने वाली है।  


कार्यक्रम के दौरान business scaling और referral strategies पर एक विशेष Master Class का भी आयोजन किया गया, जिसका सदस्यों ने भरपूर लाभ उठाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
content://com.whatsapp.provider.media/item/c3877cfc-ac4a-420a-b403-abbe10652ccd content://com.whatsapp.provider.media/item/7eceb051-7fa2-4c59-b61b-4a5d53ada0f9